छत्तीसगढ़

मां महामाया मंदिर में अयोध्या से ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा‘ का सीधा प्रसारण से हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

कवर्धा सहित जिले के सभी ग्राम श्री राम नाम की धुन से गुंजित हो उठा

गांव-गांव, शहर-शहर हुआ राम भक्ति में सराबोर

कवर्धा, 22 जनवरी। आयोध्या में आयोजित प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ का सीधा प्रसारण से कवर्धा के मां महामाया मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। कवर्धा सहित जिले के सभी ग्राम श्री राम नाम की धुन से गुंजित हो उठा। मंदिरों में रामायण मंडली के मानस भजन कीर्तन से कबीरधाम जिला राम भक्तिमय में लीन हो गया। मंदिर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री हरीश लूनिया, श्री गणेश तिवारी, श्री सुरेश दुबे, श्री श्रीकांत उपाध्याय, डॉ. आनंद मिश्रा, श्री राजा द्विवेदी, श्री सनत साहू, श्री रामकुमार ठाकुर, श्री विजय पाली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं शहर के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जिले के उत्कृष्टरामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। इस दौरान रामायण मंडलियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। साथ ही जिले के सभी विकासखंडों के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई। इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button