छत्तीसगढ़

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी पर जिले में शुष्क दिवस घोषित

कवर्धा, 16 जनवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने 22 जनवरी 2024 को ‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा‘‘ के अवसर पर जिले में स्थित सभी मदिरा दुकानों को बंद रखने के लिए ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 22 जनवरी 2024 को ‘‘अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा‘‘ के अवसर पर कबीरधाम जिले में संचालित की देशी, विदेशी, कंपोजिटी मदिरा की दुकानें, एफ.एल.-3 (ग) पर्यटन बार तथा मद्यभण्डारण भण्डागार को शुष्क दिवस पर पूर्णतः बंद रखने तथा जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button