छत्तीसगढ़

बिलासपुर संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ 96 91 444 583
बिलासपुर – नई संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई है। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय अखिलेश साहू और अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button