छत्तीसगढ़

धमकी में बनेगा राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी माता का भव्य मंदिर

धार्मिक एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से कवर्धा में हुई चर्चा

सहसपुर लोहारा

सहसपुर लोहारा आज माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा,संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री छ.ग.शासन, एक दिवसीय प्रवास कवर्धा आये थे, इस अवसर पर सर्किट हाउस में ज्योतिर्मठ के सी ई ओ चन्द्रप्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में निर्माण सेवालय के व्यवस्थापक पण्डित देव दत्त दुबे ने धार्मिक एवं धर्मस्व मंत्री से भेंट कर, धमकी में बनने वाले माँ भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी जी के मंदिर निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ब्रम्हलीन द्वय पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामि: स्वरुपानन्द: सरस्वती जी महाराज श्री के द्वारा कवर्धा जिला के ग्राम धमकी में माता श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन किया गया था। उसी भूमि पर उत्तराम्नाय ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामि: श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के मार्ग दर्शन में भव्य और दिव्य मंदिर बनने जा रहा है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button