छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विवाहिता ने मां को बाजार भेजकर लगाई फांसी

दुर्ग। धनतेरस के दिन शुक्रवार की शाम को 31 वर्षीय ब्राम्हणपारा निवासी विवाहिता भारती देवांगन ने अपनी मां को खरीददारी के लिए बाजार भेजकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का ससुराल न्यू आदर्श नगर दुर्ग में है। पति लव कुमार वन विभाग रायपुर में कार्यरत है। मृतका करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। उसकी तीन साल की बच्ची भी है। प्रकरण के मुताबिक मृतका ने शाम को अपनी मां को खरीददारी के लिए बाजार भेजा। मां बाजार से लौटी तो घर की दरवाजा खिडक़ी बंद था। उसने मृतिका का नाम लेकर आवाज लगाई लेकिप घर के भीतर से आवाज नहीं आने पर मकान मालिक को बताया। इस पर लोगों ने घर की खिडक़ी को तोडक़र देखा तब जाकर घटना की जानकारी मिल पाई।

Related Articles

Back to top button