छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को नए साल की बधाई देने लोगों का लगा रहा तांता.

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ बिलासपुर – 96 91 444 583
बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेहरू चौक स्थित आवासीय कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें नए साल 2024 की बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। उनसे मुलाकातियों का लंबा तांता लगा रहा।उप मुख्यमंत्री साव ने भी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए वर्ष में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्री साव ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा प्रकाशित नए साल 2024 के कैलेंडर व डायरी का विमोचन भी किया। नए साल की खुशी में श्री साव ने रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उप मुख्यमंत्री ने सबका मुंह मीठा भी कराया।
जनदर्शन में पहुंचे कई लोग उप मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। उन्होंने इनके निराकरण का भरोसा दिलाया। समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इस अवसर पर मौजूद थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button