छत्तीसगढ़

गांव-गांव तक पहुंच रही है मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी.
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में योजनाओं की जानकारी लेने लोगों में खासा उत्साह.

भूपेंद्र साहू ब्यूरो बिलासपुर – 96 91 444 583
बिलासपुर – विकसित भारत यात्रा के तहत गांव-गांव में आयोजित हो रहे शिविरों में मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी 2 एवं 3 जनवरी को भी जिले के विकासखण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों के बीच पहुंचेगी। 2 जनवरी को बिल्हा के धौरामुड़ा, मुड़ीपार, भंटगांव एवं बिटकुली, कोटा ब्लॉक के सोनपुरी, बिटकुली, नगोई, डांडबछाली, मस्तूरी ब्लॉक के खौधरा, कर्रा, जेवरा एवं हिंदडीह और तखतपुर के पचबहरा, मोढ़े, मोछ एवं अरईबंद में यह गाड़ी पहुचेंगी। इसी प्रकार 3 जनवरी को बिल्हा विकासखण्ड के परसदा भंटगांव, मंजूरपहरी, सेंवार, रामपुर में, कोटा ब्लॉक के नवांगांव सोन, खोंगसरा, मोहाली एवं तुलुफ, मस्तूरी ब्लॉक के रांक, खंडा, भिलाई, धनिया और तखतपुर ब्लॉक के गिरधौना, जूनापारा, भीमपुरी एवं कोड़ापुरी में यह गाड़ी पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button