छत्तीसगढ़

गाजियाबाद में नाबालिग की दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्यमंत्री बघेल ने परिजनों को मदद देने के लिए निर्देश दिए

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- यूपी के गाजियाबाद में छत्तीसगढ़ की नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले पर प्रदेश के सीएम ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 में निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर गुरुवार को नौ साल की बच्ची का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची का दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। बच्ची बुधवार शाम से बच्ची लापता थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button