कवर्धा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. जिसमें अरुण साव और विजय शर्मा के नाम पर सहमति बनी है. बता दें कि विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. जानकारी के मुताबिक 12 या 13 दिसंबर को वे शपथ ले सकते हैं. हालांकि इन सब की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है माना जा रहा है कि अरुण साव को बहुसंख्यक साहू समाज को साधने के उद्देश्य से डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि विजय शर्मा को हिंदुत्व के एक प्रमुख चेहरे के रूप में माने जाने के कारण डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा रही है.
रमन सिंह हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के 3 बार के सीएम और बीजेपी वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button