कवर्धा

अयोध्या में प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा‘ पर कवर्धा के पटेल मैदान में भव्य रामोत्सव भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कवर्धा 22 जनवरी 2024। अयोध्या में प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में भव्य रामोत्सव का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री अजीत चंद्रवंशी, श्री उमंग पाण्डेय, श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीकांत उपाध्याय, श्री आनंद मिश्रा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
      अयोध्या में प्रभु श्री रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पटेल मैदान में भव्य कार्यक्रम से पूरा शहर राम भक्तिमय से गुंज उठा। सर्व प्रथम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप की रोशनी से पूरा मैदान दीपावली की तरह रौशन हो उठा। सुगम संगीत भगवा भारत के भक्तिमय संगीत संध्या से सबका मन राम भक्ति में लीन हो गया। इसके बाद लोकरंग अर्जुंदा के संग भक्ति मय संगीत की संध्या सजेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button