छत्तीसगढ़

कोयला चोरों और रिसीवरों पर आरपीएफ सख्त |चार दिनों की ड्राईव में 22 कोयला चोर तथा 06 रिसीवरों पर हुई कार्यवाही |

कोयला चोरों और रिसीवरों पर आरपीएफ सख्त |
चार दिनों की ड्राईव में 22 कोयला चोर तथा 06 रिसीवरों पर हुई कार्यवाही |

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।– 15 सितम्बर 2025 बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार कोयला बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण कोयला का परिवहन सर्वाधिक होता है | चूंकि रेलवे ही माल परिवहन का सबसे सस्ता व सुगम साधन है इसलिए कोयले का बहुतायत परिवहन मालगाड़ियों द्वारा ही होता है | सामान्यतः यह देखा जाता है कि मालगाड़ियाँ खड़ी होने के दौरान कुछ लोग कोयला की चोरी करने लगते हैं | रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मालगाडियों से कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही भी की जाती है | इस अवैध कार्य के कारण कभी-कभी अनापेक्षित घटनाएँ भी हो जाती है जिससे रेल परिचालन भी बाधित होता है |

इसी के मद्देनजर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा बिलासपुर मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों को कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार मंडल क्षेत्राधिकार के सभी आरपीएफ पोस्टों ब्रजराजनगर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, अनुपपूर, शहडोल, मनेन्द्रगढ एवं अम्बिकापुर के प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया | इस अभियान के दौरान कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध आर.पी.यु.पी.एक्ट के तहत 21 मामले पंजीबद्ध कर कुल 22 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है |इसी क्रम में रेलवे की चोरी की संपति के खरीददारों/कबाडियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर 06 कबाडियों के विरूद्व मामला पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button