छत्तीसगढ़

कोटा पुलिस की तत्परता से नाबालिक लड़की को किया बरामद। नाबालिक को किया गया परिजनों को सुपुर्द।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City Bilaspur…
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पता तलाश की जा रही है। 28.11.2023 को प्रार्थीया साकिन डोंगरीपारा कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की उम्र 14 साल 05 माह 26.11.2023 के रात्रि 10:00 बजे घर में बिना बताएं कहीं चली गई है।
पीड़ित के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान 04.12.2023 को नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। नाबालिक लड़की से पूछताछ करने पर घर वाले से नाराज होकर बागेश्वरधाम मध्यप्रदेश चली जाना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button