छत्तीसगढ़


केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में हुआ संविधान दिवस का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में विविधविध गतिविधियां आयोजित की गयीं | विद्यालय के अध्यापक डॉक्टर वरुण कुमार मिश्रा द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन समस्त विद्यार्थियों सहअध्यापकों हेतु कराया गया | उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील कुमार द्वारा भारतीय संविधान में निहित विशिष्टताओं पर विधिवत प्रकाश डाला गया | इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु कविता पाठ, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं | विद्यालय के सामाजिक अध्ययन अध्यापक श्री सुधीर कुमार केसरवानी द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विशेष रूप से परिचर्चा हुई | विद्यार्थियों हेतु आयोजित प्रतियोगिता में ईशान गेंडरे कक्षा सातवीं की प्रस्तुति सराहनीय थी | समस्त कर्मियों द्वारा माय गवर्नमेंट पोर्टल पर प्रस्तावना को पढ़कर प्रमाण पत्र डाउनलोड किया गया तथा विद्यार्थी एवं अध्यापकगण संविधान से सम्बंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिए हैं |

भवदीय

( सुशील कुमार )
प्राचार्य

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button