छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

लखीमपुर में मृत किसानों को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। लखीमपुर खीरी में मृत किसानों को मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद स्मारक मेनोनाइट चर्च के सामने दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष  अरुण वोरा, सभापति राजेश यादव, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद की विशेष उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में लोकतांत्रिक तरीके से तीन काला कानून का विरोध कर रहे किसानों को भाजपा के मंत्री पुत्र के द्वारा वाहन से कुचल दिया गया जिसमें 6 किसान और एक पत्रकार की मृत्यु हो गई। उन्हें आज मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि देने वालों हेमंत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, शहर जिला महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर,इंद्रपाल सिंह भाटिया, कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे,दिलीप सिंह ठाकुर,एल्डरमैन देव सिन्हा,कृष्णा देवांगन,पार्षद श्रद्धा सोनी,पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राजपूत, शिल्पी सदाबहार, प्रियंका मोडघरे,बिंदु राजपूत, सैयद सैफ अली,अजय शर्मा, पाशी अली, आदित्य नारंग, विकास यादव,नावेद खान, मनोज नामदेव, संदीप बक्शी ,राकेश दुबे,बृजमोहन तिवारी,लाला चौहान, अनीश चंद्रवंशी, रफीक खान शिबू मिर्जा,प्रमुख थे।??

Related Articles

Back to top button