जनता और किसान की सेवा करना और विकास का इरादा ही कांग्रेस का लक्ष्य है – भूपेश बघेल
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/0521_news6_10-730x470.jpg)
लवन.हमने पिछली बार सरकार में आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। कर्ज से परेशान किसानो को बहुत बड़ी राहत छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने दी। जिससे आज किसान खुशहाल हैं। इस खुशहाली को दोहराने का समय आ गया है और फिर से कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ आप लोग बनाए तो एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ होगा। जनता की सेवा करना और विकास का इरादा ही कांग्रेस का लक्ष्य है। इसी मूल मंत्र पर कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 साल तक काम किया। फिर से जनता ने मौका दिया तो विकास की रफ्तार और बढ़ेगी उक्त बातें कसडोल विधानसभा के लवन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा में आस-पास से हजारों की संख्या में पहुंचे जन सैलाब कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहु को वोट देने की अपील की वहीँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल की सरकार आँख फोड़वा व गर्भाशय कांड, दवाइयों में कमीशन जैसे कई तरह की भ्रष्टाचार की। वही पहली चरण की 20 सीटों में हुई मतदान में कांग्रेस 18 से 19 विधानसभा सीटों से जितने की बात भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।
बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों पर कभी बुलडोजर नहीं चलाती। केवल घर बसाने का काम करती है। उजाड़ने का काम रमन राज में होता था। इस बार भी कमल में बटन दबाओगे तो चावल 35 किलो से कम कर सात किलो कर दिया जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा है प्रदेश में गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, वो सबमें कमीशन खाते थे और चाऊर वाले बाबा बने थे।
वहीं सीएम ने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आंख चपक कर नकली तेल को बेच देते थे। दुसरे कम्पनी के तेल में अपना स्टीकर लगाकर बेचते थे।
उन्होंने ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों और महिला स्व सहायता समूह का कर्ज़ माफ होगा और भूमिहीन मजदूरों को दस हज़ार रूपए दिया जायेगा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे