Uncategorized

आतंकी घटना के कारण विधायक यादव ने मनाया सादगी के साथ जन्मदिन

भिलाई। हाल ही में पुलवामा मेंं हुई आतंकी घटना में जवानों की शहादत के चलते भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने आज अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। े उन्होंने अपने जन्मदिन में किसी भी तरह का उत्साह प्रदर्शित न करने समर्थकों से आग्रह किया था।

आज सुबह जन्मदिन पर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव अपनी माता के साथ ही बड़े भाई व भाभी का आशीर्वाद प्राप्त कर खुर्सीपार स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। यहां पर सादगी के साथ क्षेत्र की जनता व समर्थकों से अपने जन्मदिन की शुभकामनाएं ग्रहण की। इसके पश्चात वे अपने हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित निज निवास पर भी आए हुए लोगों से मुलाकात किया। उनके सेक्टर-5 स्थित सरकारी निवास पर भी जन्मदिन की बधाई देने भीड़ जुटी रही। श्री यादव ने वहां जाकर शुभचिंतकों से मुलाकात किया फिर निगम मुख्यालय आ गए। निगम में अधिकारी-कर्मचारी सहित पार्षदों ने श्री यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button