Uncategorized

महिला स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बेहतरीन पहल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा सैनिटरी नेपकीन का वितरण।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- सेक्रो, बिलासपुर मंडल द्वारा महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु समय-समय पर विशेष अभियान चलाये जाते हैं।
दयालबंद के वार्ड क्रमांक 40 के झुग्गी-बस्तियों में रह रहे गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय तथा पदाधिकारियों द्वारा सैनिटरी नेपकिन का वितरण किया गया।
वितरित सैनिटरी नेपकिन पर्यावरण अनुकूलन है तथा इसको सेक्रो द्वारा संचालित दस्तक संस्थान से मंगाया गया है।
इस दौरान मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रद्धा पाण्डेय द्वारा उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान रखी जाने वाली आंतरिक साफ-सफाई के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर मीनाक्षी राज, मीरा यादव साक्षी तोमर, संध्या रंगाराव भी उपस्थित थीं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button