छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज बस्तर ब्लॉक इकाई का हुआ हुआ गठन।

बस्तर – रविवार को बस्तर ब्लॉक के वीर गुण्डाधूर चौक स्थित आदिवासी समाज विश्राम भवन मे सर्व आदिवासी समाज का आवश्यक बैठक रखा गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज बस्तर ब्लॉक इकाई सामान्य प्रभाग और युवा प्रभाग का सर्व सहमती से गठन किया गया। बैठक मे सर्व सहमती से सामान्य प्रभाग के ब्लॉक अध्यक्ष तिर. साधु मंडावी और युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप (घाट कवाली) को बनाया गया। साथ ही सामान्य प्रभाग मे रिक्त उपाध्यक्ष पद पर गोवर्धन बघेल, कृष्णा बघेल और लैखराज बघेल को बनाया गया तो वहीं युवा प्रभाग ब्लॉक उपाध्यक्ष चैतु और बुधुराम मौर्य को बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक के रूप में नारायण सिंह मौर्य और जयराम बघेल को बनाया गया है। बैठक मे सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष तिरु गंगा नाग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी को समाज हित मे कार्य करने को कहा उन्होंने कहा कि बस्तर की हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए हम सब को एकजुटता के साथ लड़ने की आवश्यकता है।

बैठक मे सर्व आदिवासी समाज महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा कश्यप, जिला अध्यक्ष गंगा नाग, युवा प्रभाग अध्यक्ष सन्तु मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भोला मरकाम, जिला सचिव नारायण सिंह मौर्य, खगेश कश्यप,झाड़ू राम मंडावी, भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष लम्बोदर मौर्य,बनसिंह मौर्य,रामू कश्यप,मनबोध बघेल,सोमारु बघेल,जिला मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल,पदम कश्यप,कमलेश कश्यप नरेश कश्यप आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button