छत्तीसगढ़

स्वच्छता पखवाडा के 11वें दिन स्वच्छ नीर थीम पर गहन स्वच्छता अभियान चलाकर। पेयजल की उपलव्धता एवं टंकियों की पानी की शुद्धता जाँची गई।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर :- भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों एवं कालोनियों में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर को स्वच्छ नीर थीम पर स्टेशनों में पानी की व्यवस्था, आपूर्ति के स्रोत, टंकी की पानी की शुद्धता तथा पीने के पानी के स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। मंडल के सभी कार्यालयों, यूनिटो, रेलवे कॉलोनियों, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशनों पर सप्लाई किए जाने वाले पानी की व्यवस्था एवं उपलब्ध कराए जा रहे पानी की शुद्धता की जांच की गई। साथ ही मंडल के सभी स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था के आसपास के स्थानों की गहन साफ-सफाई कर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। नामित अधिकारियों द्वारा ट्रेनों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा पीने के पानी के लिए चेकिंग में उपयोग आने वाले टेस्टिंग किट एवं रसायनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। साथ ही पेयजल के स्थानों को गंदगी ना करने, पेयजल के स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करने की अपील यात्रियों से की गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button