छत्तीसगढ़

दोपहर बाद छत्तीसगढ़ में हो सकती है भारी बारिश

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से रुक-रूककर बारिश हो रही है। बीते कल भी राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में कल दोपहर को जोरदार बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मौसम में बदलाव के बाद देर शाम लोग मौसम का लुफ्त उठाने के लिए घर से निकले।

वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button