छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलेंगे दूसरे राज्यों के विधायक, आज रायपुर पहुंचेंगे 40 एमएलए

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की नब्ज टटोलने के लिए दूसरे राज्यों के विधायक प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से आए पार्टी विधायक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करेंगे। सोमवार की सुबह झारखंड, बिहार और ओडिशा से 40 विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। हालांकि रविवार को ही इन राज्यों के 10 विधायक रायपुर पहुंच गए हैं। अगले 15 दिन तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में 90 विधायक पहुंच जाएंगे और मोर्चा संभाल लेंगे।अनुभव साझा करेंगे विधायक

 

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मंडल से बूथ तक बैठकें लेकर ये मेहमान अपने राज्यों के अनुभव से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। एक सप्ताह बाद आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में मैदानी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर को सौंपेंगे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button