छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त युवक ने विधायक छन्नी साहू पर चाकू से किया हमला, कलाई में आई चोट, BJP ने कहा- ये सरकार का फेलियर है

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत्त युवक ने ये हमला किया ह। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button