उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…….
देव यादव S S न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा/आज दिनांक 21.09.2021 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री अरविन्द कुजुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के मीटिंग हाल में सुश्री विद्या राजपूत, सुश्री रवीना बरिहा एवं देव जी ( तृतीय
लिंग कल्याण बोर्ड अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के विशेषज्ञ सदस्य) के द्वारा उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियो को सामाजिक बहिष्कार से लेकर भेदभाव, शिक्षा सुविधाओं की कमी, बेरोजगारी, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, जैसे समस्याओं का सामना करना पडता है। ट्रांसजेन्डर व्यक्ति के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए कार्य प्रणाली उपलब्ध कराने का प्रवधान किया गया। जिससे समग्रता को बढावा मिलेगा और ट्रांसजेंडर व्यक्ति समाज के उपयोगी सदस्य बन जायेंगे। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के संबंध में चर्चा करते हुए विधेयक, 2019 एक प्रगतिशील विधेयक है। क्योकि यह ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यशाला में अति. पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, डीएसपी श्री रामकुमार बर्मन, एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा, एसडीओपी बेरला श्री तेजराम पटेल, निरीक्षक राजेश मिश्रा, निरीक्षक विपिन रंगारी, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सुरेश कश्यप, तुलसीराम कोसिमा, सउनि राजेन्द्र कश्यप, सुरेश सिंह उपस्थित रहे।
देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395