खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

तालपुरी में गलत डिजाइन बना जलभराव का कारण, दो घंटे बाद स्थिति सामान्य

भिलाई | तेज बारिश के दौरान निचली बस्ती और पाॅश कालोनी में निर्मित स्थिति से निपटने जनप्रतिनिधि और निगम आयुक्त की टीम एकजुटता दिखाई। जल भराव की स्थिति से जल्द निजात दिलाने फावड़ा और लोहे के एंगल से श्रमिकों का हाथ बटाया। तालपुरी में गलत डिजाइन की वजह से ढलान क्षेत्र में बने परिजात में पानी भरने लगा था। जिसे निकालने वृहद रूप से राहत कार्य चलाया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की अलसुबह शुरू हुई तेज बारिश से जल भराव की स्थिति विकराल होने से पहले ही रिसाली निगम अमला बिना देरी किए मोर्चा सम्भाला। निचली बस्ती और ढलान में बसे कालोनी में एकत्र हुए पानी को निकाला गया।जलभराव से लोगों को निजात दिलाने महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू राहत कार्य में हाथ बढ़ाया। आयुक्त आशीष देवांगन के मार्गदर्शन में पानी निकासी का संसाधन बनाने 4 घंटे से भी अधिक समय लगा। निगम अमला पहले वार्ड 28 शक्ति विहार रिसाली क्षेत्र पहुंचा। इसके बाद इंटरनेशनल कालोनी तालपुरी। इस दौरान वार्ड पार्षद डाॅ. सीमा साहू, जोन अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, अशोक सिन्हा, अमनदीप सोढ़ी, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे।

टाउनशिप का पानी ले रहा था बाढ़ का शक्ल
सांई मंदिर के सामने व वीआईपी नगर पहुंच मार्ग के सामने जल भराव की स्थिति बनी। दरअसल यहां पर रिसाली सेक्टर (टाउनशिप) का पानी जमा होने लगा था। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो इसके पहले निगम ने जमा पानी निकासी के लिए वीआईपी नाला तक रास्ता तैयार किया।

शक्ति विहार के लोगों को राहत
तेज बारिश से इस बार शक्ति विहार में रहने वाले नागरिकों ने राहत की सांस ली। जलभराव से निजात दिलाने निगम आयुक्त ने मुख्य नाला में लगे हयुम पाइप की जगह कलवट निर्माण कराया है। वहीं नाला चैड़ीकरण कर नाला में पानी का फ्लो अधिक होने पर ओवर फ्लो पानी निकासी के लिए अलग संसाधन तैयार कराया गया गया है।

घुटने तक भरा था पानी
शुक्रवार को तालपुरी बी ब्लाक पारिजात में तीन फीट तक पानी भरा हुआ था। ब्लाक 40 से 60 पहुंच मार्ग बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही आयुक्त जनप्रतिनिधियों के साथ तालपुरी पहुंचे और निरीक्षण किया। दरअसल यहां पर कालोनी निर्माण के समय तैयार गलत डिजाइन को नजरअंदाज करने से स्थिति बिगड़ी। अधिकारी व कर्मचारी पहले घुटने तक भरे पानी को कालोनी से बाहर निकालने संसाधन तैयार किया। इसके बाद पानी निकासी में रोड़ा बने डिजाइन को जेसीबी से हटाया।

Related Articles

Back to top button