छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से विभिन्न निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से विभिन्न निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली

कवर्धा, 04 मार्च 2021। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 2 लाख 39 हजार 146 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा और कार्यपालन अभियंता संभाग छ.ग.रा.वि.वि.कं.मर्या. कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगांव के ग्राम जामगांव में शीतला मंदिर के पास रंग मंच निर्माण के लिए 1 लाख 99 हजार रूपए और ग्राम बिरकोना में शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद सरस्वती शासकीय उच्च माध्यमिक शाला प्रागंण स्थित हाईवोल्टेज विद्युत तार हटाने के लिए 40 हजार 146 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button