छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने किया नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में खेलो का औपचारिक शुभारंभ किया

कोण्डागांव । आज जिला मुख्यालय के बड़ेकनेरा रोड स्थित नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में खेलो का शुभारंभ विधायक एवं नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि खेलो को बढ़ावा देने एवं स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खेलो के प्रति उन्हें प्रोत्साहन देने हेतु एक इंडोर स्टेडियम की आवष्यकता बहुत दिनो से महसूस की जा रही थी। यह निष्चित ही प्रसन्नता का विषय है कि आषानुरुप जिला मुख्यालय में एक इंडोर स्टेडियम तैयार हो गया है और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए यह इंडोर स्टेडियम लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर नीलकंठ टीकाम, अध्यक्ष जिला पंचायत देवचंद मातलाम के साथ बैडमिंटन खेलकर, खेलो के प्रति अपने जुड़ाव को प्रदर्षित भी किया। 
ज्ञात हो कि 3 करोड़ वाले लागत इस इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, कबड्डी, हैण्डबाल जैसे खेल खेलने की सुविधा होगी और नागरिकगण नाम मात्र के शुल्क के साथ इसकी सदस्यता ले सकेंगे। इससे लगे हुए आडिटोरियम भवन के निर्माण के पश्चात ही इस नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण की घोषणा की जायेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत रवि घोष, अमीन मेमन, यूसूफ रिजवी, मुख्य कार्यपालन अभियंता देवेन्द्र नेताम, एसडीओ राजीव बतरा, सीएमओ सूरज सिंह सिदार सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं पीटीआई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button