प्रवेश कश्यप होंगे जोन क्रं.3 के कमिश्नर,खेल कुमार पटेल जोन 7। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्य विभाजन

प्रवेश कश्यप होंगे जोन क्रं.3 के कमिश्नर,खेल कुमार पटेल जोन 7। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्य विभाजन।
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने दो जोन कमिश्नरों को बदलते हुए अधिकारियों के बीच नए सिरे कार्यों का विभाजन किया है। दिए गए आदेश अनुसार जोन क्रमांक 7 की ज़िम्मेदारी संभाल रहे जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप अब जोन क्रमांक 3 के नए जोन कमिश्नर होंगे।
वहीं निगम मुख्यालय में पदस्थ खेल कुमार पटेल जोन क्रमांक 7 में प्रवेश की जगह जोन कमिश्नर होंगे। कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला जोन क्रमांक 1 और 3 के कार्यपालन अभियंता का दायित्व और पूर्व में दिए गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
उपायुक्त राजेंद्र पात्रे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ साथ विधि शाखा और राजीव युवा मितान क्लब की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उपायुक्त दीपिका भगत को वर्तमान दायित्व के साथ ही राजीव गांधी आश्रय योजना, पीएम आवास, आईएचएसडीपी, अटल आवास, वाल्मिकी अंबेडकर आवास, राजीव गांधी शहरी निर्धन आवास योजना के तहत आबंटन एवं अनुषांगिक कार्य के दायित्व सौंपे गए है।