छत्तीसगढ़

मिशन समपार आवश्यक रखरखाव हेतु बंद रहेगी

मिशन समपार आवश्यक रखरखाव हेतु बंद रहेगी |*

 

बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा-नैला स्टेशनों के मध्य किमी. 666/19-21 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 338 (मिशन फाटक) को, दिनांक 17 जून 2023 (शनिवार) रात्रि 08 बजे से दिनांक 18 जून 2023 (रविवार) सुबह 08 बजे तक एवं दिनांक 18 जून 2023 (रविवार) रात्रि 08 बजे से दिनांक 19 जून 2023 (सोमवार) सुबह 08 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 667/16-18 में स्थित रोड अंडरब्रिज तथा रेलवे ब्रिज नं 46 पुल के नीचे मार्ग से उपलब्ध है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button