छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजीनियस नेशनल गेम्स भारत वर्ष की प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव 9 से

खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजीनियस नेशनल गेम्स भारत वर्ष की प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव 9 से 12 जून 2023 का आयोजन कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोसल साइंस,भुनेश्वर , उड़ीसा(कीट युनिवर्सिटी) में आज़ादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव जिसमे पुरूष एवं महिला वर्ग के कुल 10 खेलों हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, खो खो , रग्बी, फुटबॉल, तीरंदाज़ी, योगासन उक्त खेलो का आयोजन किया गया जिसमें सम्पूर्ण देश से 5000 से अधिक युवा सम्मिलित हुए तथा इस आयोजन में योगासन खेल के लिए जज के रूप में छत्तीसगढ़ से जज के लिए हितेश कुमार तिवारी जी का चयन किया गया । हितेश कुमार छोटे से गाँव, ग्राम रानितराई, तहसील पाटन जिला दुर्ग के निवासी है व श्री पचंदत्त तिवारी श्रीमती उपमा तिवारी जी के सुपुत्र है। इससे पूर्व हितेश कुमार जी ने नेपाल काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम उचा किया था वर्तमान में हितेश कुमार जी राष्ट्रीय योगासन खेल जज व केंद्रीय विद्यालय रायपुर क्र.02 में योग शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है.।

Related Articles

Back to top button