छत्तीसगढ़

कर्नाटक की जीत से साबित हो गया देश का मूड कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है -लखन बघेल

*कर्नाटक की जीत से साबित हो गया देश का मूड कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है -लखन बघेल*

बागबाहरा- छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महासमुंद लखन बघेल ने कहा कि कर्नाटक जैसे बड़े राज्य में इतनी बड़ी जीत हासिल करना,वो भी केन्द्र में बीजेपी की सत्ता रहते हुए भाजपा को बड़े अंतर से मात देना।यह साबित करतीं हैं कि अब देश ने फैसला कर लिया है कि कांग्रेस के साथ जायेगी । विकास, रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय, छोटे व्यापारी सभी वर्गों सभी धर्मों के उत्थान के लिए जनता वोट करेगी।
फिल्म के आधार पर एवं नफरत की राजनीति को जनता ने नकारा है, और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी के प्यार के संदेश को स्वीकार किया है।
बघेल ने कहा कि कर्नाटक जीत के लिए शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के प्रभारी कुशल रणनीतिकार एवं प्रखर वक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कर्नाटक के सभी नेताओं ,बूथ स्तर से प्रदेश राष्ट्रीय स्तर ने परिश्रम और जनता ने भरपूर प्यार दिया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button