छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा का संभाग स्तरीय बैठक आज

भिलाई। आगामी कुछ माह बाद होने वाली नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में 11 अक्टूबर  को सुबह 11 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा और आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए जाएंगे।

विदित है कि  नगरी निकाय चुनाव की  तैयारी के उद्देश्य से प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा  प्रदेश  प्रभारी के रूप में पूर्व नगरी निकाय मंत्री प्रदेश के अमर अग्रवाल  एवं सह प्रभारि के रूप में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन  यादव की नियुक्ति कर दी गई है  नियुक्त प्रभारियों के द्वारा चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप देना चालू कर दिया गया है* *आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सहसंयोजक सांसद ,पूर्व सांसद, विधायक पूर्व विधायक, निर्वतमान आयोग मंडल अध्यक्,ष उपाध्यक्ष ,जिला भाजपा पदाधिकारी ,महापौर ,जिला पंचायत अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष भाजपा  नगरी  निकाय  क्षेत्र उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button