8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस” पर मानव श्रृंखला बनाकर किया गया जागरूक
/दसरंगपुर कवर्धा छत्तीसगढ़
नुक्कड नाटक, गीतों से रेडक्रॉस के महत्व को बताया
8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस” पर मानव श्रृंखला बनाकर किया गया जागरूक
रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने ली पर्यावरण संरक्षण की संकल्प रेडक्रॉस के जनक, सर जीन हेनरी ड्यूनॉट के जन्मदिन को “विश्व रेडक्रस दिवस के रूप में मनाया जाता हैं,
“अंर्तराष्ट्रीय रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता सर जीन हेनरी ड्यूनॉट के जन्मदिन 8 मई 1828 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।” यह जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर के प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी द्वारा दशरंगपुर बाजार चौक के गेट पर आयोजित कार्यक्रम में दे रहे थे। “विश्व रेडक्रॉस दिवस” के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- दशरंगपुर की जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा, रेडक्रॉस काउंसलर हेमधर साहू, महिला रेडक्रॉस काउंसलर परमेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष डोमन करण चंद्राकर व सांसद प्रतिनिधि विजय चंद्राकर के संरक्षण में रेडक्रॉस के जनक सर हेनरी डूयूनॉट के तैलचित्र पर पूजन कर. “रेडक्रॉस प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात् जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता” हेतु नारे लगाते हुए. “मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिये। “पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली ” शिक्षक राजाराम साहू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों के साथ स्कूल से, दशरंगपुर के बाजार चौक के गेट तक पहुॅची, वहाँ “नुक्कड नाटक” व गीतों से. “स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया एवं स्वास्थ्य में रेडक्रॉस की भूमिका “को आम जनता तक पहुंचाया गया। एस.एम.डी. सी के पूर्व अध्यक्ष महेश केशरी इस दिन को मानवता और निःस्वार्थ सेवा का दिन बताया। पूर्व एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष नरेश केशरी ने निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता, सार्वभौमिकता इन सात रेडक्रॉस के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। “सेवा करना -कर्म हमारा, सेवा करना- धर्म हमारा, सेवा करना–कर्तव्य है हमारा… सेवा करना है हमें रेडक्रॉस तले— गीत को अभिनय करते हुए, दशरंगपुर के चौक-चौराहों में जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी हेमधर साहू ने गाकर स्वयंसेवकों के साथ प्रदर्शित किया। शिक्षक राजाराम साहू ने आपदा, दुर्घटना या विषम परिस्थिति व कोरोना कॉल में “जूनियर रेडकॉस सोसायटी- दशरंगपुर के द्वारा किये गये सेवाकार्य को लोगों तक पहुंचाकर, जागरूक किया मानव-मानव एक समान, मानव की सेवा जूनियर रेडक्रॉस काम, इत्यादि नारों से “स्वास्थ्य जगत में रेडक्रॉस द्वारा किये गये अविस्मरणीय कार्य को जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी स्वयंसेवक शुभम साहू , सुरभी श्रीवास, सिलोचना चंद्राकर, गितेश्वरी पायल यादव, तिजिया चंद्राकर, खिलेश्वरी यादव, गजानंद चंद्राकर ने ग्रामवासियों तक पहुँचाया।