छत्तीसगढ़

नगर पालिका स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण

नगर पालिका स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण
नारायणपुर 13 अक्टूबर 2020 – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट निर्माण हेतु जिले कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक श्री देबेन्दु दास द्वारा नगर पालिका नारायणपुर के महिला स्व सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली ने बताया कि प्रशिक्षण नगर पालिका के गोबर खरीदी केन्द्र में दिया गया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गोबर व अन्य जैविक अवशेष एकत्रीकरण एवं प्रबंधन, नाडेप कम्पोस्ट निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट के लिए आवश्यक केंचुए की प्रजाति एवं सावधानियां, वर्मी कम्पोस्ट गुणवत्ता के मानक और उर्वरक निरीक्षक द्वारा निरीक्षण हेतु नमूना संग्रहण, वर्मी कम्पोस्ट की पैकेजिंग और वर्मी कम्पोस्ट भंडारण एवं विपणन के संबंध मे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग उप संचालक श्री बी.एस. बघेल के अलावा महिला स्व सहायता समूह की महिलायें उपस्थित थी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button