छत्तीसगढ़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अर्जुन तिवारी*

*भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अर्जुन तिवारी*
पंडरिया- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी आज विप्र भवन पंडरिया पहुचकर ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में सम्मलित होकर भगवान परशुराम जी का आरती-पूजन किये। विप्र भवन पंडरिया में विप्र समाज के अध्यक्ष-सचिव ,पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों ने अर्जुन तिवारी का आत्मीय स्वागत किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का उपस्थित सभी विप्रजनों को बधाई देने के साथ सामाजिक कार्यो के लिए पूर्व में घोषित 50 हजार रुपये की नगद राशि विप्र समाज को सौंपा।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के संरक्षक गिरिजाकान्त शुक्ला ,अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र, सचिव धनीराम शर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा,नन्द ओझा,दिलीप शर्मा, विप्र भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष बद्री प्रसाद शुक्ला,कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ,युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियेश शुक्ला, पवन पाठक,राकेश रमन तिवारी, उमेश तिवारी,राजेश द्विवेदी ,धनन्जय पाठक, चन्द्रभूषण शुक्ल, दिनेश तिवारी,विजय शर्मा,राधेश्याम शर्मा ,संजू तिवारी सुमित पांडेय के साथ बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button