छत्तीसगढ़

नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 10 डढ़हा के खराब सड़क मार्ग को बनवाने वार्ड वासियों के साथ बाइक में कलेक्टर ऑफिस पहुचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 10 डढ़हा के खराब सड़क मार्ग को बनवाने वार्ड वासियों के साथ बाइक में कलेक्टर ऑफिस पहुचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

 

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर/बिल्हा
नगर पंचायत बोदरी के वार्ड 10 डढ़हा पहुच मार्ग अत्यंत जर्जर हैं जिसका काफी समय से निर्माण कराए जाने की मांग वार्ड वासी करते आ रहे हैं पिछले वर्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा वार्षिक बजट मे शामिल कराए जाने के बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दिया गया।
इस वर्ष बजट से सड़क मार्ग को नहीं लिया गया वार्ड वासियों के मांग पर आज बिल्हा विधायक व पुर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ सभी वार्डवासी बड़ी संख्या मे बिलासपुर कलेक्टर से मिल कर सड़क पहुंच मार्ग बनाने हेतु विभाग से राशि जारी करने मांग किए जिस पर बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा विभाग के संबधित अधिकारी से बात कर बरसात से पूर्व सड़क बनाने का आश्वासन दिए वार्ड पार्षद सहित वार्ड के सभी ग्रामीणज़न बड़े संख्या मे शामिल हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button