छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर वरिष्ठ पत्रकार की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर वरिष्ठ पत्रकार की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए

कवर्धा, 31 मार्च 2023। राज्य सरकार के वन,परिवहन, आवास,पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री दुखहरण सिंह ठाकुर की सुपुत्री नेहा ठाकुर की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। श्री अकबर ने कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम नेवारी स्थित ठाकुर निवास में पहुंच कर वरिष्ठ पत्रकार के पूरे परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर राज्य क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री पिताम्बर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने भी ठाकुर निवास पहुंच कर पत्रकार दुखहरण सिंह ठाकुर को उनकी बेटी की शादी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button