दैनिक राशिफल

4 अक्टूबर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में फायदा मिलने की संभावना है। पहले लिए गये फैसले कारगर साबित होंगे। खुद के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे।

वृष: आज आपको कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौके मिलेंगे। हालाँकि बदलाव के लिहाज से यह अच्छा समय नहीं है। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आई दरार को खत्म करने पर ध्यान दें। शीघ्र निर्णय लेने से बचें। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास रहेगी। माता-पिता के सहयोग से जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कर्क: आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। आपका मन कई तरह के विचारों से घिरा रह सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। अपनी पसंद के किसी काम में अपनी ऊर्जा खर्च करें।

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश करेंगे। रूपये-पैसे के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम के बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

कन्या: आज आपकी अधिकांश योजनाएं सफल होंगी। आपका ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापारी प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टियों के लिए यह एक अच्छी अवधि है। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे।

तुला: आज का दिन ठीक बीतेगा। आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। काम के लिहाज से आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए फल दायक साबित हो सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें किसी बात की कमी नहीं है। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें। अपने आस पास की नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित न हों। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें।

धनु: आज आपका दिन शानदार रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। राजनीतिज्ञों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई उच्च पद मिल सकता है। समाज में लोगों के साथ अच्छे तालमेल बनेंगे। अच्छे कामों का आपको बेहतर परिणाम मिलेगा।

मकर: घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में उन्नति के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।

मीन: आज कोई भी निर्णय अपने आप न लें। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। पिता की मदद से कोई नया कारोबार शुरू करेंगे। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

Related Articles

Back to top button