दैनिक राशिफल

31 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष (Aries) : आज के दिन दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा. स्त्री मित्रों से भी मुलाकात होगी. क्या न करें- आप चीजों को व्यवस्थित करने में अपना ज्यादा समय बर्बाद न करें.

 

वृष (Taurus) : आज आपके घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा. धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा. क्या न करें- आज जल्दबाजी में किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं.

मिथुन (Gemini) :आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी. क्या न करें- किसी अहम फैसले से बचें. खुद पर घमंड न करें और ना ही किसी से वाद विवाद करें.

कर्क (Cancer) : आज आपको यात्रा-प्रवास करने की जरूरत है. सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं. क्या न करें- आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

 

सिंह (Leo) : आज निद्रा का अभाव रहेगा. मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा. क्या न करें- आज जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें.

 

कन्या (Virgo) : आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी. वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी. क्या न करें- आज आपसी संबंधों में तनाव, विवाद और पारस्परिक अविश्वास को बिल्कुल भी पनपने न दें.

तुला (Libra) : आज का समय आनंदपूर्वक बीतेगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. क्या न करें- आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें अन्यथा आपको परेशानी होगी.

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे. क्या न करें- आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े.

 

धनु (Sagittarius) : आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. जॉब अथवा कारोबार करने वालों की आय में बढ़ोतरी होगी. क्या न करें- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें

 

मकर (Capricorn) :आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे. क्या न करें- आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे.

कुंभ (Aquarius) : आज स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें. शुगर चेक अप कराएं. क्या न करें- आज शराब इत्यादि से दूर रहें, खान-पान पर भी नियंत्रण रखें और बुरे लोगों के साथ न रहें.

 

मीन (Pisces) : आज कार्य से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. क्या न करें- आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें.

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button