छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाईतीन चरौदा निगम क्षेत्र के सभी शाला भवनों का होगा नवीनीकरण-महापौर कोसरे

भिलाई। महापौर निर्मल कोसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई-चरौदा के सभी शासकीय विद्यालय एवं खेल प्रांगणों का नये सिरे से पुनद्र्धार होने जा रहा है। इस संबंध में शासन से प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए सभी प्राथमिक विद्यालयए पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शाला भवनों का नवीनीकरण किया जायेगा।

ज्ञातव्य हो कि इस कार्य हेतु शासन से कुल दो करोड़ इक्यासी लाख रुपये  की राशि भिलाई-चरौदा निगम को प्राप्त हुई है। जिसे  सभी वार्डो में संचालित हो रहे विद्यालयों के जीर्णोद्धार हेतु व्यय किया जायेगा। सम्पूर्ण क्षेत्र के कुल 33 विद्यालयों में आवश्यकता अनुरूप नये निर्माण एवं संधारण कार्य किये जायेंगे। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा इस संबंध में कार्यपालन अभियंता को कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर कार्य को गति प्रदान करने निर्देशित किया है।

ग्रामीण और शहरी दोनों ही परिवेश भिलाई.चरौदा निगम क्षेत्र में दिखाई देते है। भिलाई-3 एवं चरोदा सहित रेल्वे क्षेत्र वसुंधरा नगर पदुम नगर पंचशील नगर के अलावा शेष वार्ड जैसे सोमनी, गनियारी, जरवाय, अकलोरडीह में संचालित शासकीय शाला भवनों का आगामी सत्र से पहले आवश्यक मरम्मत  कर विद्यार्थियों के लिए तैयार करने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button