छत्तीसगढ़

सुघ्घर पढ़वईया योजना का थर्ड पार्टी आकलन।

सुघ्घर पढ़वईया योजना का थर्ड पार्टी आकलन।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
सुघ्घर पढ़वईया योजना अन्तर्गत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के राज्य समन्वयक श्रीमती विद्याडांगे के नेतृत्व में डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एवं अश्वनी कुमार शर्मा व्याख्याता शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर के साथ थर्ड पार्टी आकनल किया गया।

यह आकलन शासकीय प्राथमिक शाला विद्याडीह विकास खंड मस्तूरी जिला बिलासपुर में प्रधानपाठक के अनुरोध पर किया गया। यहां कुल 74 बालक एवं 82 बालिकाएं दर्ज थी। जिसमें कुल 41 बालक व 54 बालिकाएं उपस्थित रहीं। इस विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5वीं तक के हिन्दी गणित पर्यावरण व अंग्रेजी की दक्षताओं का मूल्यांकन / अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

उक्त योजना अन्तर्गत अच्छी शिक्षा गुणवत्तायुक्त विद्यालयों, संकुलों विकासखण्ड को पुररस्कृत किए जाने की योजना शासन स्तर से की गई है।

राज्य समन्वयक श्रीमती विद्या डांगे मैडम ने शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर के डी. एल. एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों सहित आचार्यों से भी चर्चा की गयी l

आकलन पूर्ण होने के उपरांत शाम 6 बजे जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर कार्यालय में समग्र शिक्षा, जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक की उपस्थिति में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर के प्राचार्य ए. पाल ने स्वागत उद्बोधन तथा आभार प्रदर्शन किया। बैठक में अनिल कुमार तिवारी, विजय टान्डे, अश्विनी भारद्वाज, लोक पाल सिंह, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, भागवत साहू, रामदत्त गौरहा, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकरी कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने दी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button