Uncategorized

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय दौरा एवं समीक्षा बैठक

जिला मुख्यालय, नारायणपुर में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा द्वारा जिला नारायणपुर, कोन्डागांव, कांकेर पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो, सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर वर्तमान परिस्थितियों, नक्सलियों द्वारा चलाये जा रहे टीसीओसी अवधि के दौरान अधीनस्थ थाना/चौकी/कैम्पों में सावधानी बरतते हुये सतर्कतापूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने एवं आगामी समय पर समन्वय स्थापित करते हुये नक्सल अभियान को प्रभावी रूप से कार्य करने दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस महानिदेशक, श्री अशोक जुनेजा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुये इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र नारायण दास पुलिस मुख्यालय, उप पुलिस महानिरीक्षक, आईटीबीपी श्री युद्धवीर सिंह राणा, उप महानिरीक्षक, बीएसएफ, कांकेर श्री तेजेन्दर पाल सिद्धु, पुलिस अधीक्षक- जिला नारायणपुर श्री पुष्कर शर्मा, जिला कोन्डागांव श्री दिव्यांग पटेल, जिला कांकेर श्री शलभ सिन्हा सहित स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक के पूर्व दिनांक 26.02.2023 को अपने प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक, श्री अशोक जुनेजा एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला सुकमा के जगरगुण्डा एवं बीजापुर मुख्यालय में क्रमशः पहुंचकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की बैठक कर आगामी समय पर नक्सल अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं परस्पर समन्वय स्थापित करते हुये लगातार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रवास में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के अलावा अतिरिक्त महानिदेशक, सीआरपीएफ श्री वितुल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र नारायण दास पुलिस मुख्यालय, उप पुलिस महानिरीक्षक, दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, सुकमा श्री सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ, बीजापुर श्री सुशील कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, सुकमा श्री सुनील कुमार एवं बीजापुर अंजनेय वार्ष्णेय सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारी सम्मिलित रहे।

दो दिवसीय बस्तर संभाग अंतर्गत प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संभाग अंतर्गत स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किये जा रहे नवीन कैम्प स्थापना, सड़क सुरक्षा, निर्माणधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग, अन्य विकास कार्य, क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की सुरक्षा, वर्तमान परिस्थितियों सहित एवं टीसीओसी अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुये नक्सल अभियान में प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु स्थानीय पुलिस/सुरक्षा बलों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया।*

Related Articles

Back to top button