छत्तीसगढ़

केबिनेट मंत्री ने वाहन चलाकर ट्रायल की और हनुमंत सेवा संस्था को चाबी भेंट की

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने गौसेवा के लिए हनुमंत सेवा संस्था को समर्पित की वाहन

केबिनेट मंत्री ने वाहन चलाकर ट्रायल की और हनुमंत सेवा संस्था को चाबी भेंट की

दुर्घटना में घायल, बीमार पशुओं को अस्पताल तक ले जाने में मिलेगी मदद

कवर्धा, 28 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज भारत माता चौक में हनुमंत सेवा संस्था को गौ सेवा के लिए वाहन समर्पित किया। केबिनेट मंत्री ने वाहन चलाकर ट्रायल की और हनुमंत सेवा संस्था को चाबी भेंट की। हनुमंत सेवा संस्था के सदस्यों ने मंत्री श्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि हनुमंत सेवा संस्था को उनके सेवा भाव को देखते हुए वाहन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अच्छे से कार्य करें। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौ माता की संरक्षण और संवर्धन के लिए गांव-गांव में गौठन भी खोले गए है। गौपालकों और किसानों को आर्थिक रूप से मजबुत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना का संचालित की जा रही है। इस योजना में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौ वंश की सुरक्षा के साथ-साथ गौपालकों एवं आम लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने गौठानों में गोबर से बनाए जाने वाले उत्पादों के बारे बताया की गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त मॉडल बनकर कर उभर रहे हैं।
हनुमंत सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि सड़क दुर्घटना, बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाने में बड़ी समस्या होती थी। मंत्री श्री अकबर द्वारा प्रदान किए गए वाहन से अब पशुओं को चिकित्सालय लाने के लिए समस्याओं का समाना करना नहीं पडे़गा। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष श्री जीमल खान, पाषर्द श्री मोहित महेश्वरी, श्री भीखम कोसले, श्री संतोष यादव, श्री अगम दास अनंत, श्री राजकुमार तिवारी, श्री बिलाल खान, श्री राजेश माखीजानी, संस्था के सदस्य श्री अशोक, श्री प्रभु राजपुरोहित श्री नीलू सोनी, सागर ठाकुर, प्राजंल तिवारी, रामा ठाकुर, राजा गुप्ता, पराग लुनिया, मेहुल सत्यवंशी, पंकज, उदय ठाकुर, जनप्रतिनिधि, संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button