Sudarshan Patnaik Made Ramlala Picture : समुंदर किनारे भगवान श्रीराम! रेत कलाकर सुदर्शन पटनायक ने बनाया खूबसूरत रामलला का चित्र, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Sudarshan Patnaik Made Ramlala Picture : नई दिल्ली। आज देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है। इस बार राम नवमी का पर्व बहुत ही विशेष रहने वाला होगा। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य मंदिर में राम नवमी मनाई जाएगी। यहां पर सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12 बजकर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ेगी, इसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की गई है। तो वहीं पूरी में समुंदर किनारे रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रामनवमी के पर्व पर भगवान श्रीराम की आकृति बनाई है।
Sudarshan Patnaik Made Ramlala Picture : बता दें कि सुदर्शन पटनायक प्रत्येक पर्व और जयंती पर रेत में अपनी कला का प्रदर्शन करते है। वे रेत में समुंदर किनारे सुंदर आकृति बनाते है। बता दें कि सुदर्शन पटनायक ने आज रामनवमी के पर्व पर लेटे हुए भगवान श्रीराम का चित्र बनाया है। जो बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। सुदर्शन द्वारा बनाया गया ये चित्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Jai Shri Ram.
Happy #RamNavmi pic.twitter.com/AZ8lzNbvPt
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) April 17, 2024