दैनिक राशिफल

3 फरवरी क्या कहते है आपके सितारे

 

ज्योतिष अजीत शास्त्री जी कॉन्टेक्ट नंबर 9926111322 📱

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपके साथ कुछ अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती हैं लेकिन यह आपके लिए अच्छा ही रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

समय की बर्बादी ज्यादा होगी और काम कम। आपका मन विचारो में ही खोया रहेगा जिस कारण काम में मन कम ही लगेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8 

 

 

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आप कही बाहर ना जाए क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। ऐसे में घर पर रहे और बाहर जाना पड़े तो सार्वजानिक वाहन से ही यात्रा करे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3 

 

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

जॉब करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सभी के साथ बनाकर रखे तो ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 6

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी करीबी मित्र की बात दिल पर लग सकती है और मित्रता भी टूट सकती है। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर ले।

शुभ रंग: आसमानी 

 

शुभ अंक: 9

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

जीवन में कोई नया साथी मिल सकता हैं जिस कारण आपका मन आनंदित रहेगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और पहली बार में ही सब कुछ ना कह डाले।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 3

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी से प्रेम करते हैं लेकिन कह नहीं पा रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। आज आप अपने दिल की बात कह देंगे तो परिणाम बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4 

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन उस हिसाब से कमाई नही होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7 

 

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी के साथ कोई पुराना विवाद है तो उसमे आज एक नया मोड़ आ सकता हैं। कोर्ट कचहरी का चक्कर समाप्त होगा या उससे आराम मिलेगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 6

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है जिस कारण खुशी का माहौल रहेगा। सभी के प्रति आपका व्यवहार मृदु रहेगा। 

 

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यर्थ की बातो में ना उलझे और अपने उद्देश्य पर ध्यान दे। किसी अनजान व्यक्ति से बहस हो सकती हैं लेकिन आप उस ओर ध्यान नही देंगे तो बात नही बिगड़ेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और बिज़नेस अच्छा चलेगा। यात्रा करने के भी योग हैं ऐसे में पूरी सावधानी बरते। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

 

Related Articles

Back to top button