छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना प्रबंधक मनमानी के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच।

सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना प्रबंधक मनमानी के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच।

6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन,एक सप्ताह में जांच टीम गठित नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन।

मृतक मजदूर जेठूराम के परिवार को 25 लाख रुपये देने की मांग।

कवर्धा-सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में प्रबंध संचालक की मनमानी के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे कारखाना प्रबंधन के ऊपर कई आरोप लगाए है। वही हाल ही में काम के दौरान मृतक जेठू राम की मौत को लेकर कारखाना प्रबंधन के ऊपर कार्यवाही व मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये देने की मांग किये है। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूरन लाल साहू ने बताया शक्कर कारखाना पंडरिया में प्रबंधक की मनमानी चल रहा है नियम विरुद्ध कार्य को अंजाम दिया जा रहा और बाहरी व्यक्तियों को लाभ पहुचाते हुए काम पर रखा गया है और स्थानिय बेरोजगारों को काम नही दिया जा रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया है यदि एक सप्ताह में कोई कार्यवाही नही होती है तो पार्टी के द्वारा शक्कर कारखना व सहकारिता मंत्री का घेराव करेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button