छत्तीसगढ़

प्रदेश में शीतलहर की एक और चेतावनी, होगी कड़ाके की ठंड

रायपुर )। छत्तीसगढ़ में शीतलहर को लेकर एक और चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है।

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, दुर्ग और इनसे लगे जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button