छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूर्व मंत्री कुरैशी के यहां मना सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर कांग्रेसियों ने की दीर्घायु की कामना

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी के 76 जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया और ईश्वर से दीर्घायु रखने की कामना किया।

सन् 1991 में पति श्री राजीव गांधी की हत्या हो जाने के बाद सोनिया गांधी को पीएम के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए चुना गया, लेकिन विरोधीयों द्वारा विवाद कि स्थिति पैदा करने के कारण उन्होंने स्वयं होकर पीएम नहीं बनने का फैसला लिया और इस महत्वपूर्ण पद पर महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी को देश के नेतृत्व के लिए पीएम के रूप में चुना।

इसी साल सोनिया गांधी जी को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का अध्यक्ष बनाया गया राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना देश में लागू कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साल 2009 में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आई और इस बार भी मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2010 में सोनिया गांधी जी को फिर से राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और साल 2014 तक वे इस पद पर अपनी सेवाएं दी हैं सोनिया गांधी जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे समय तक रही।

इस कार्यर्कम में आर.एस शर्मा, रामाविश्वकर्मा, समयलाल साहू, ईश्वरी बडडानी, दुर्गा साहू, मेरिक सिंग, गुलाम उस्मानी, सज्जाद हुसैन, बैजनाथ शुक्ला, सज्जन प्रसाद दिक्षित, नजमुनिशा, बी.जोगा राव, राधारमण चौबे, नईम बेग, जब्बार, अरूण सिंह ने ईश्वर से कामना की।

Related Articles

Back to top button