छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हो रहे हैं शामिल कर रहे हैं लोगों से भेंट-मुलाक़ात:-अर्जुन तिवारी

*💫पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हो रहे हैं शामिल कर रहे हैं लोगों से भेंट-मुलाक़ात:-अर्जुन तिवारी💫*

*पंडरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए अर्जुन तिवारी*

*जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से कर रहे हैं मेल-मुलाक़ात*

*प्रदेश महामंत्री का लगातार जनसंपर्क जारी*

पंडरिया/कुंडा:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा जिले के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी अपने राजनीतिक प्रवास एवं जनसंपर्क के दौरान 25 नवम्बर दिन शुक्रवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरक़त कर लोगों के सुख एवं दुःख के साथी बनकर अपना नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं!
श्री तिवारी अपरान्ह 2 बजे नगर पंचायत पंडरिया में श्री राजेन्द्र तिवारी के पिताश्री के तेरहवीं कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया श्री तिवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना ईश्वर से किए इस दरम्यान श्री तिवारी के साथ परिजनों के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित तमाम युवा साथी गण मौजूद रहे!
ततपश्चात जनसम्पर्क एवं दौरे के अगले कढ़ी में श्री तिवारी ग्राम पंचायत पाढ़ी पहुचें जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ईमानदार कार्यकर्ता स्व.श्री बाबूराम निर्मलकर जी के निवास स्थान पर पहुचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट-मुलाक़ात किए व इस दुःखद घड़ी में दुःखित परिवार के लोगों से मिलकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए ईश्वर परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की अपार क्षमता दे व पूण्य आत्मा को मोक्ष प्राप्ति किए जाने हेतु प्रार्थना किए इस दरम्यान परिजनों से मेलमिलाप कर उनका कुशलक्षेम जाना व हालचाल लिए इस अवसर पर परिवारजनों के अलावा पार्टी के बहुतायत लोग उपस्थित रहे!
दौरे के अगले कढ़ी में श्री तिवारी का पुनः पंडरिया आगमन हुआ जहां श्री आशीष जैन जी के निमंत्रण पर उनके निज निवास पहुचे जहां उनका अतिथि के रूप में सत्कार किए श्री जैन ने उनका अभिवादन कर उनका आभार माना जैन जी से राजनैतिक, पारिवारिक, एवं सामाजिक गतिविधियों के विषय पर चर्चा कर मौजूदा स्थिति के बारे में जाना इस दौरान पार्टी के विभिन्न लोग व साथीगण मौजूद रहे!
जनसम्पर्क एवं दौरे के अगले पड़ाव पर श्री तिवारी ग्राम पंचायत महली पहुचे जहाँ श्री अशोक कश्यप के निवासस्थान पर पार्टी के लोग एवं कार्यकर्तागण उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अपने लोगों से मिलकर श्री तिवारी गदगद हो गए सबका हालचाल जाना व कुछ लोगों के समस्याओं को तुरंत मौक़ा पर हल किए वहां से फिर श्री तिवारी शाम 6 बजे ग्राम पंचायत नानापुरी रवाना हुए जहां नन्ही परी स्व.मुस्कान चन्द्राकर के दुःखद निधन से शोक संतप्त परिजन श्री मानिकलाल चन्द्राकर के परिजनों से मेल मुलाकात कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए बिटिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किए व शोकाकुल परिवार के लोगों से भेंट मुलाकात किए जहां गांव के काफ़ी लोग मौजूद रहे दौरे के अगले पड़ाव में श्री तिवारी वापसी में ग्राम पंचायत महली आए जहां ग्राम पंचायत सचिव अनुज वैष्णव के पिता स्व.दुखुवादास वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट मुलाकात कर सभी लोगों का कुशलक्षेम जाना इस दौरान श्री अशोक कश्यप, श्री रघुराई चन्द्राकर सरपंच प्रतिनिधि महली, रामेश्वर गबेल सोसायटी अध्यक्ष बघर्रा,चन्द्रभान सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया,रामु चंद्राकर, पालन सिंह बैस,अवनीश कश्यप, सूरज यादव सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कुंडा,मन्नुदास वैष्णव,रामचरण वैष्णव, चन्द्रभूषण तिवारी, भार्गव शर्मा, भरत साहू,अनमोल वैष्णव,नोहर साहू,मुकेश यादव, नकुल वैष्णव, अमर चन्द्राकर,हेमन्त कश्यप, मेघनाथ गन्धर्व, रतिराम साहू,बिन्नू अवस्थी, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
दौरे एवं जनसंपर्क के अगले कढ़ी में श्री अर्जुन तिवारी ग्राम पंचायत महली से रात 10 बजे मोहगांव के लिए रवाना हुए जहां मोहगांव के प्रतिष्ठित नागरिक आदरणीय श्री नारायण चंद्रवंशी के गृह में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद दिए व स्वल्पाहार लेकर परिवार के लोगों से भेंट मुलाकात कर उनके कार्यक्रम में सहभागी बने इस दौरान ग्राम के एवं आसपास से आये हुए बहुत से लोगों से मुलाक़ात किए इस अवसर पर काफ़ी लोग उपस्थित रहे!

💫💫💫

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button