छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने दी दिवंगत पत्रकार के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद

*मुख्यमंत्री ने दी दिवंगत पत्रकार के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद*

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर,
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के दिवंगत पत्रकार श्री मुकेश मिश्रा के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। संचार प्रतिनिधि दुर्घटना सहायता योजना के तहत यह मदद जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। उप संचालक जनसंपर्क एम डी पटेल ने आज यहां जनसंपर्क कार्यालय में स्वर्गीय मुकेश मिश्रा की पत्नी श्रीमती ललिता मिश्रा को उक्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उनके परिजन व पत्रकार उपस्थित थे। श्रीमती ललिता ने सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button