छत्तीसगढ़

1 अक्टूबर से बैंकों में काम 10 से 4 बजे तक

 

 

 

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-  ग्राहकों की सुविधा के लिए जिले में बैंकों के कामकाज का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में इसके प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि नवीन तिवारी, जिपं सीईओ आशुतोष पांडेय, एसडीएम प्रसाद सहित बैंक प्रबंधक और जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने एक-एक योजनाओं में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक की प्रगति की समीक्षा की। बैंकर्स से कहा कि स्वीकृति के लिए भेजे जाने वाले प्रकरण पर तत्काल निर्णय लें।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button